बदायूं: आसफपुर गांव में भैंस नहीं देने को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस को दी सूचना
Budaun, Budaun | Jul 21, 2025 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के आसफपुर गांव का रहने वाला कुंवरपाल ने बताया कि भैंस न देने को लेकर उसका विवाद हो गया। जिस पर पांच लोग उसे उसके घर से मारते-पोते हुए खींचकर चितरी गांव ले गए और वहां जमकर मारा पीटा। जब उसके पिता ने पुलिस को सूचना दी। तो डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुंवरपाल को घर पहुंचाया। जिसकी उसने थाना पुलिस से शिकायत की है।