झिरन्या स्थित कंपोजिट शासकीय शराब दुकान में गुरुवार देर रात 20 से अधिक लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने दुकान में घुसकर सैकड़ों शराब की बोतलें तोड़ दीं, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी दुकान के भीतर तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। जानकारी शुक्रवार सुबह 8 बजे की है