उचकागांव: उचकागाँव के बंकीखाल में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, लोग बाल-बाल बचे
उचकागांव थाना क्षेत्र के बंकीखाल वार्ड नंबर तीन में शुक्रवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। मंटू साह के परिवार के करकट से बने कमरे में उनकी पत्नी श्रुति देवी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। अचानक वह बाहर गईं, तभी तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। धमाके से कमरे की छत 20 फीट ऊपर उड़कर चकनाचूर हो गई और घर के समानों में आग लग गई.