हैदरनगर: सेवानिवृत्त बीईईओ की पुत्री नेहा निहारिका के पर्यवेक्षिका बनने से हैदरनगर में हर्ष, जिला पार्षद व मुखिया ने दी बधाई
सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम नरेश राम की पुत्री नेहा निहारिका को महिला पर्यवेक्षिका के लिए चयन किया गया है। उन्हें रांची में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र सौंपा है। नेहा निहारिका के पर्यवेक्षिका बनने से हैदरनगर में हर्ष का माहौल है।