दारू: दारू के मेढ़कुरी सिवाने पुल से नीचे गिरे दो मासूम, हालत गंभीर, हजारीबाग रेफर
दारू के मेढ़कुरी सिवाने पुल से नीचे गिरे दो मासूम, हालत गंभीर, हजारीबाग रेफर। साइकिल चलाने के दौरान अनियंत्रित होकर गिरे, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाकर अस्पताल पहुंचाया; लोगों में भारी आक्रोश। दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत मेढ़कुरी सिवाने पुल पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। यहाँ साइकिल चला रहे दो मासूम बच्चे अचानक अनियंत्रित होकर पुल से सीधे नीचे जा गिरे।