गुना: त्रिवेणी मोहल्ला म्याना में पेड़ काटने के दौरान बिजली के तारों पर गिरी डाल, खंबा टूट कर गिरा दिव्यांग बाल बाल बचा
Guna, Guna | Jun 30, 2026 गुना की ग्राम पंचायत म्याना के त्रिवेणी मोहल्ला में 30 जून को बड़ा हादसा होने से बच गया। एक व्यक्ति पेड़ काट रहा था जिसकी डाल बिजली के तारों पर टूटकर गिरने से खंबा जमीन से टूटकर गिर गया। उसी वक्त एक दिव्यांग ट्राई साइकिल से उतरकर घर के अंदर गया, 2 मिनट पहले खंबा गिरता तो दिव्यांग के साथ कुछ भी हो सकता था। विद्युत कंपनी को सूचना दी गई।