अनूपगढ़: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अनूपगढ़ पुलिस ने रेलवे स्टेशन और होटलों पर चलाए सर्च अभियान
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अनूपगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर है। अनूपगढ़ पुलिस थाने के एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज गुरुवार रात 8 बजे बताया कि पुलिस के द्वारा विशेष टीम का गठन कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हथियारबद्ध पुलिस जवानों के द्वारा अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार, नेशनल हाईवे नंबर 911 और रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान के तहत तलाशी ली गई।