कटघोरा: अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान, नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Katghora, Korba | Apr 28, 2026 सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग अंतर्गत थाना कटघोरा, पाली एवं पासान क्षेत्रों में होटल, लॉज एवं ढाबों की विशेष सघन चेकिंग की गई। थाना प्रभारी कटघोरा श्री धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियान चलाया गया, जिसमें एसआई राजेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रधान आरक्षक निलेन्द्र सिंह सक्रिय रूप से शामिल रहे।