खलीलाबाद तहसील के ग्राम बेलवनिया निवासी लालबहादुर ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार विपक्षियों ने उसकी आराजी संख्या 22 व 220 की भूमि पर जबरन कब्जा कर खेती करने से रोक दिया है। विरोध करने पर हत्या व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।