प्रतापगढ़: भरोखन गांव में मेड काटने के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, भाई-बहन हुए घायल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के भरोखन गांव में रविवार की शाम करीब 7 बजे मेड काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भरोखन गांव निवासी अरविंद तिवारी (40) पुत्र चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि मेड काटने को लेकर हुए विवाद मे