बिंदकी: जहानाबाद कस्बे में ₹9,00,000 की धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में बैंक के शाखा प्रबंधक सहित 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला मलिकपुर निवासी सुल्तान वारसी पुत्र मोहम्मद शफीक अंसारी ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे जहानाबाद थाने में बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा जहानाबाद के प्रबंधक तथा एक खातेदार अखिलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया है कि दोनों लोगों ने धोखाधड़ी जालसाजी करके उसके खाते का ₹900000 अखिलेश के खाते में डाल दिया गया है।