जमुई: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में अपर समाहर्ता ने फरियादियों की सुनी फरियाद, कई मामलों का किया निष्पादन
Jamui, Jamui | Dec 6, 2024 जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में अलग-अलग मामलों को लेकर फरियादी पहुंचे और अपर समाहर्ता से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा। उन्होंने बारी-बारी से आम लोगों की समस्याओं को शाम तक सुना।