जमुई: स्कूल भवन नहीं होने के कारण आधा दर्जन से अधिक गांव के बच्चों ने DEO कार्यालय के पास लगाकर की पढ़ाई
Jamui, Jamui | Dec 6, 2024 पढ़ाई के लिए स्कूल भवन नहीं रहने की वजह से चकाई प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक गांव के बच्चे भाकपा माले और राष्ट्रीय आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में जिला शिक्षा विभाग कार्यालय पहुंचे, जहां बाबू साहब सिंह, मनोज कुमार पांडेय, मो. हैदर , बासुदेव हांसदा के नेतृत्व में बच्चों ने शिक्षा भवन के पास सड़क किनारे शुक्रवार की दोपदर 1:00 बजे स्कूल लगाकर पढ़ाई किया।