नजीबाबाद: श्रीनामदेव धर्मशाला शिव मंदिर में अंकूट भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
नगर के श्री नामदेव धर्मशाला शिव मंदिर, मोहल्ला मुगलू शाह में मंगलवार 10 नवंबर को अंकूट भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कढ़ी-चावल और हलवे का भोग लगाया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। 10 नवंबर को 1:00 बजे कार्यक्रम आयोजित हुआ।