बीना: बीना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन, एसडीएम और एसडीओपी सहित समिति सदस्य रहे मौजूद
Bina, Sagar | Oct 1, 2024 नवरात्रि पर्व की शुरुआत होने वाली है जिसको देखते हुए सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे बीना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीओपी नितेश पटेल थाना प्रभारी अनूप सिंह , बिजली विभाग अधिकारी बीएस तोमर सहित बड़ी संख्या में दुर्गा समिति सदस्य, हिंदू संगठनों के सदस्य एवं गरबा आयोजन समिति के सदस्य शामिल हुए।