बीना: जेपी प्रबंधन के खिलाफ युवाओं ने तहसील में किया प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
Bina, Sagar | Sep 30, 2024 जेपी पावर प्लांट में कुछ दिनों से हो रही मजदूरों की मौत से नाराज बड़ी संख्या में युवाओं ने आज दोपहर करीब 3:00 बजे तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम के नाम तहसीलदार सुनील शर्मा को पांच सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सोपा है। युवाओं का कहना है कि जेपी पावर प्लांट में प्रबंधन की गलती से मजदूरों के साथ लगातार दुर्घटनाएं हो रही है।