बीना: गणेश वार्ड में जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई, मौके से आठ जुआरी गिरफ्तार
Bina, Sagar | Sep 29, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश वार्ड में पुलिस ने जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए मौके से आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जहां पर जुआरी जीत हार का दाव लगा रहे थे, पुलिस ने जुआरी के पास से 15600 रुपए एवं ताश की गड्डी जप्त की है। पुलिस ने आज सभी जुआरियों को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।