बिल्सी: बेरमई बुजुर्ग गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Bilsi, Budaun | Sep 9, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बेरमई बुजुर्ग गांव में बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट का एक वीडियो बुधवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है।