मब्बी चौक की स्थिति यूनिक कंप्यूटर नामक कॉमन सर्विस सेंटर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट पाट की घटना को दिया अंजाम
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
रोसड़ा (समस्तीपुर )
रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक पर मंगलवार की सुबह दुकान खोलकर सफाई कर रहे कॉमन सर्विस सेंटर संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट पाट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित दुकानदार के भाई ने बताया कि उनका भाई मब्बी चौक पर यूनिक कंप्यूटर नाम से दुकान का संचालन करता है। दुकान खोलने के लिए उनका भाई मोहम्मद हसमत पहुंचे थे दुकान में बैग रखकर दुकान की सफाई कर रहे थे इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे थे और पिस्टल दिखाकर बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार बैग में रखे करीब 50 हजार नगद,एक लैपटॉप और एक फिंगरप्रिंट डिवाइस सहित अन्य सामान लूट कर ले गए। इधर घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। वहीं सूचना मिलते रोसड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मा�