एडीजी ज़ोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद जालौन भ्रमण दौरान आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की आयोजित लिखित परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत उनके द्वारा अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके उपरांत उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अन्य द्वारा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सुझाव भी लिए। इस दौरान पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन व थानाआटा का औचक निरीक्षण भी किया गया। कार्यालय, CCTNS, बैरक, मालखाना सहित सभी शाखाओं एवं परिसर की साफ-सफाई व अभिलेखों के रख-रखाव आदि को चेक कर आवश्यक निर्देश भी दिए गये। सुनिए क्या कुछ कहा एडीजी ज़ोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने।
Orai, Jalaun | Jun 10, 2026