कैरो: आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार शिविर में ज़रूरतमंदों की समस्याओं का होगा समाधान: सुखदेव उरांव
राज्य सरकार के निर्देशानुसार शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे कैरो बाजार टांड़ में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।