कैरो: कैरो प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक, धान की फसल रौंदी, ग्रामीण सहमे, वन विभाग की कार्रवाई नदारद
कैरो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार हाथियों का बड़ा झुंड हुदू और गितिलगढ़ होते हुए सढ़ाबे मार्ग से खरता गांव के आसपास देखा गया जहां मंगलवार शाम करीब 5 बजे झुंड के डेरा जमा हुए थे। हाथियों की मौजूदगी से किसानों की धान फसल को भारी नुकसान हुआ और कई खेत पूरी तरह रौंद दिए गए।