पोलायकलां: अकोदिया में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई, पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा ने किया माल्यार्पण
अकोदिया के महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर शनिवार को जन्म जयंती के अवसर पर भव्य माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ। दोपहर 12 बजे शुजालपुर विधानसभा के पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप को नमन किया। इस दौरान सचिन शर्मा, राहुल मंडलोई, खाम सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे