डुमरांव: रोजगार सृजन की बात करने वाली सरकार नावानगर जैसे एथेनॉल प्लांट बंद कर युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है: पूर्व मंत्री
Dumraon, Buxar | Mar 9, 2026 डुमरांव के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री ददन यादव ने नावानगर इथेनॉल प्लांट के आवंटन में 50 प्रतिशत कटौती को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोमवार की सुबह 8 बजे उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नावानगर इथेनॉल आवंटन में भारी कटौती के कारण करीब 700 मजदूर बेरोजगार हो गए हैं।