सूरतगढ़: इंदिरा गांधी नहर में डूबे दो युवक, एक का शव मिला
राजियासर थाना क्षेत्र के गुडली गांव के दो युवक इंदिरा गांधी नहर में डूब गए। सोमवार को एक युवक का शव 10 किलोमीटर दूर बरामद किया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस और SDRF टीम मामले की जांच कर रही है।