धमतरी: छग मंडी श्रमिक एकता यूनियन ने श्यामतराई मंडी में धान उठाव की मांग को लेकर जिला कार्यालय पहुंचे कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
श्यामतराई कृषि उपज मंडी में लगभग 20 हजार बोरी की धान की आवक रूका पड़ा हुआ है। मंडी में हमाल, रेजा जैसे लगभग 300 मजदूर अपनी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते है। लेकिन बीते दो सप्ताह से धान की खरीदी नहीं हो रही है। संगठन के द्वारा तीन दिन पूर्व मंडी सचिव को जानकारी दी गई थी।लेकिन अभी तक धान खरीदी नहीं किया गया है।