धमतरी: बठेना और बेलरगांव के शिक्षकों की FLN प्रशिक्षण के दौरान बिगड़ी तबीयत,पूर्व में प्रशिक्षण को स्थगित करने की गई है मांग
एफ एल एन प्रशिक्षण सेजेस बठेना में प्रशिक्षण के दौरान भीषण गर्मी व उमस के कारण शासकीय प्राथमिक शाला भरारी के सहायक शिक्षक तोषण राम ध्रुव की अचानक तबियत खराब हो गयी।इसी तरह बेलरगांव जोन के अंतर्गत विक्रांत ठाकुर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला ट्रेनिंग स्थल जाते समय भीषण गर्मी के कारण बीच रास्ते में ही बेहोश होकर बाइक से गिर गए।