धमतरी: यातायात पुलिस द्वारा शहर में 44 वाहन चालकों पर की गई कार्रवाही,39हजार रुपये से ज्यादा का लगाया अर्थदण्ड
डीएसपी मणीशंकर चन्द्रा द्वारा घड़ी चौक से रामबाग तक पैदल पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 42 लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 21 हजार 100 रू समन शुल्क वसूल किया गया।वही बिना लायसेंस और मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर वाहन चलने वाले 2 लोगो के ऊपर 18 हजार रुपये से अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।