धमतरी: ग्राम खडपथरा के ग्रामीणों ने नए स्कूल भवन और अतिक्रमण को लेकर कलेक्टर से की शिकायत
ग्राम खडपथरा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला भवन जर्जर होने से उसे तोड़ा गया था। लेकिन उसके जगह पर नया भवन नही बनाया गया है।जिससे बच्चे खुले आसमान में पेड़ ने नीचे पढाई करते है।जिससे बच्चों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में ग्रामीणों ने जल्द नए स्कूल भवन बनाने की मांग कलेक्टर से की है।साथ ही अतिक्रमण की भी शिकायत की है।