धमतरी: ग्राम राजपुर में छत से गिरने से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राजपुर निवासी व्दारिका पटेल 12 जून की शाम अपने छत में चढ़ा था। तभी आंधी तूफान आने के कारण से छत से उतर रहा था उसी दौरान छत से गिर गया। जिसे इलाज के लिए धमतरी के मसीही अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। जंहा बीती रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौप दिया।