धमतरी: ग्राम अछोटा पुल के पास ट्राला वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोग हुए घायल
धमतरी यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को ट्रैक्टर धमतरी से नगरी की ओर जा रहा था। वही ट्राला वाहन नगरी की ओर से आ रहा था। उसी दौरान अछोटा पुल के पास ट्राला वाहन ने ट्रैक्टर को ठोकर मार दिया। इस हादसे में दोनो वाहन के चालक और वंहा से गुजर रहे एक बाइक सवार घायल हो गया। तीनों को पुलिस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।