धमतरी: ऑडिटोरियम और बालक चौक कंपलेक्स का आयुक्त ने किया निरीक्षण, जल्द कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
धमतरी आयुक्त विनय कुमार द्वारा ने ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया।जिसका निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने के बाद फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है।वही बालक चौक स्थित करीब तीन करोड़ की लागत से बने व्यवसायिक काम्पलेक्स के अंतिम चरण में हो रहे फिनिशिंग एवं सफाई कार्य को देखा 1 हफ्ते में कार्य पूर्ण कर निगम को हैंडओवर करने का निर्देश संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार को दिया है।