रतनी फरीदपुर: जहानाबाद पुलिस ने क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के एक अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जहानाबाद जिले के शकूराबाद एवं कल्पा थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के एक आरोपी सूर्यदेव यादव को उसके पैतृक गांव बधार गिरफ्तार किया जिसे बाकी प्रक्रियाओं के बाद काको स्थित मंडल कारा भेज दिया जहां आगे की प्रक्रिया बुधवार रात्रि करीब 8 बजे जारी रही। पुलिस ने बताया कि उक्त अपराधी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।