बिल्सी: बैन गांव में बंद घर में लगी आग, घर का सभी सामान जलकर हुआ राख
Bilsi, Budaun | Nov 9, 2026 बिल्सी। सभी लोग दीपावली पर्व की खुशियां मना रहा थे,वहीं बैन गांव में एक गरीब मजदूर परिवार के घर में आग लग गई। गांव निवासी हरनंदन पुत्र ओमप्रकाश के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।