रातू: रातु में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड़, 570 बोतल कफ सिरप के साथ तीन सप्लायर गिरफ्तार
Ratu, Ranchi | Aug 22, 2026 रातू थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच कार्टून में रखी 100 एमएल की 570 बोतल विंग्स ओनेरेक्स कोडीन कफ सिरप बरामद की है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना