रादौर: रादौर में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना, बोले प्रदूषण के मुद्दे पर किसानों के साथ दोहरा रवैया अपना रही भाजपा सरकार
राज्य सभा सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें चुटकले वाला मुख्यमंत्री करार दिया। रादौर अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का दावा हवा-हवाई है। शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार रणदीप सुरजेवाला शुक्रवार अनाज मंडी में कांग्रेस नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य शिव कुमार संधाला के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सुरजेवाला ने कहा कि गन्ने का भाव लागत के अनुरूप नहीं बढ़ाया गया, जिससे किसानों को घाटा हो रहा है। उन्होंने पराली जलाने के मुद्दे पर सरकार के दोहरे रवैये की आलोचना करते हुए व्यंग्य में कहा कि “जो 1% प्रदूषण फैलाते हैं, उन्हें जेल भेज दिया जाता है, जबकि 99% के लिए खेल चल रहा है।” उन्होंने कहा कि इस भेदभावपूर्ण नीति का जवाब भाजपा सरकार को देना चाहिए।