रादौर: यमुनानगर के कस्बा रादौर से मंत्री श्याम सिंह राणा ने की राज्यस्तरीय मुंह खुर व गलघोटू के संयुक्त टीकाकरण अभियान की शुरुआत की
हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने गुरुवार को सुबह 11 बजे रादौर से प्रदेश स्तरीय मुंह खुर और गलघोटू टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने पशु चिकित्सकों की टीम को फील्ड में रवाना किया और बताया कि यह अभियान एक महीने तक चलेगा। मंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पूरे देश में एक साथ टीकाकरण अभियान चलाने का आग्रह किया है ताकि बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।