रादौर: रादौर बीडीपीओं कार्यालय में 24 अक्तूबर को लगेगा लाडो लक्ष्मी योजना के लिए विशेष शिविर, एसडीएम ने दी जानकारी
रादौर एसडीएम नरेंद्र कुमार ने आज पांच बजे जानकारी देते हुए बताया कि 24 अक्तूबर को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए रादौर बीडीपीओ कार्यालय में प्रातः: 9 बजे विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा हेतु लाडो लक्ष्मी योजना से संबंधित शिविर आयोजित किए जा रहे है, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित न रह सके। एसडीएम ने बताया कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए लाडो लक्ष्मी ऐप के माध्यम से नि:शुल्क डिजिटल आवेदन किया जा सकता है, जो एंड्रॉइड और आईफोन दोनों पर उपलब्ध है। योजना का लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाएगा।