रांची नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा एयर एंबुलेंस मामले में अब तक सब्सिडी का लाभ मात्र 12 लोगों को मिला उसमें 4 सरकार के मंत्री रहे। सरकार ढिंढोरा पीटती है पर लाभ नहीं मिलता। किस प्रकार से लापरवाही बरती गई, सरकार एयर एंबुलेंस कंपनी पर कार्रवाई करे ताकि आगे इस तरह से नहीं हो। अप्रैल 2023 से सब्सिडी का मात्र 12 लोग ने लिया तो ये लाभ जनता को नहीं मिल रहा था सिर्फ पोस्टर बैनर तक सीमित है। जांच हो , प्लेन हादसे में जो मुआवजा मिलता है मिलना ही चाहिए