सरैया: सरैया में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल, आठ युवतियां बरामद
सरैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बसंतपुर पट्टी स्थित एक मकान में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि आठ युवतियों को बरामद किया गया है। प्रभारी थानेदार नौशाद आलम ने कहा शुक्रवार दिन के 3 बजे दो व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है