महेश्वर: मंडलेश्वर में दीपावली पर खतरनाक आतिशबाजी, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
मंडलेश्वर में दीपावली की रात मुख्य बाजार में प्रतिबंधित आतिशबाजी जारी रही, जबकि पुलिस मौके पर मौजूद थी। शांति समिति के निर्णयों की खुलेआम धज्जियां उड़ीं और एक दुकान के बाहर आग लगने का हादसा भी टला। थाना प्रभारी के मौन और प्रशासन की निष्क्रियता से सवाल खड़े हो गए हैं।