कोंडागांव: स्वतंत्रता दिवस पर जिले में शुष्क दिवस घोषित, कल 15 अगस्त को जिले की सभी देसी-विदेशी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद
जिला कार्यालय कलेक्टर के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य शासन के निर्देशानुसार कल 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिसके तहत जिले के समस्त देशी मदिरा दुकान,विदेशी मदिरा दुकान, एफ.एल.7 सैनिक केन्टीन फुटकर दुकानों को बंद रखने तथा अवैध शराब बिक्री पर समुचित नियंत्रण रखने निर्देश दिए गए हैं।