सिमडेगा: सिमडेगा में पुलिस अधिकारियों का तबादला, भिखारी राम को मिला थाना प्रभारी सिमडेगा का अतिरिक्त प्रभार
कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सिमडेगा में पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। रोहित कुमार रजक को जलडेगा, विरेन्द्र मुर्मू को बांसजोर ओपी, विद्यासागर चौरोसिया को कुरडेग और सच्चिदानन्द गुप्ता को गिरदा ओपी में पदस्थापित किया गया है। निरीक्षक भिखारी राम को सिमडेगा थाना प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। जानकारी शनिवार सुबह 9 बजे दी गई।