डिंडौरी: मोहदा गांव में गहरे कुएं में गिरा बैल, युवा शक्ति की टीम ने जेसीबी से किया रेस्क्यू
डिंडौरी जिले के मोहदा गांव में गहरे कुआं में अचानक बैल गिर गया युवा शक्ति की टीम ने लगभग 2 घंटे तक कड़ी मेहनत करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन किया और बैल को सुरक्षित कुआं से बाहर निकाला । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम 4:30 बजे अचानक बैल कुआं में गिर गया युवा शक्ति की टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए बैल को जेसीबी मशीन के सहारे बाहर निकाला ।