शनिवार को अधिकारियों ने अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 66632 रुपए का धान जब्त किया गया है। मंडी निरीक्षक वीरेंद्र दिल्लीवार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को धनपूंजी से आड़ावाल रेल्वे क्रासिंग के पास गड़बड़ी की आशंका के तहत एक पिकअप को रोका गया है। जांच में दौरान उसमें 70 बोरी धान पाया गया।