पाली: गेवरा में श्रमिकों का गुस्सा फूटा, 14 जुलाई से खदान बंदी की दी चेतावनी
Pali, Korba | Jun 30, 2026 कोरबा जिले के एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में एडास माइनिंग कंपनी के कर्मचारियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। कई महीनों से लंबित मांगों को लेकर सैकड़ों श्रमिकों ने मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए 14 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल, खदान बंदी और कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है। श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें पूरा काम कराया जाता है, लेकिन एचपीसी दर के अनुसार