उज्जैन ग्रामीण: महाकाल पुलिस ने चाइना डोर के उपयोग को रोकने के लिए सख्ती करते हुए हरि फाटक पुल पर बांधे तार, पतंग दुकानों पर की तलाशी
महाकाल पुलिस ने शुक्रवार 5 बजे के लगभग पतंगबाजी में चाइना डोर के उपयोग को रोकने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने हरिफाटक ब्रिज से गुजरने वाले वाहन चालकों के गले में चाइना डोर ना फंसे इसके लिए पुल के दोनों ओर लोहे के तार बांधे हैं। पतंग दुकानों की भी सर्चिंग कर एनाउंसमेंट करवाया है। पतंग उड़ाने वाले बच्चों को भी समझाइश दी।