उज्जैन ग्रामीण: नृसिंह घाट पर रेलिंग से अधेड़ का शव लटका मिला, महाकाल पुलिस कर रही जाँच
नृसिंह घाट पर बुधवार सुबह एक अधेड़ का शव रैलिंग से लटका मिला है। महाकाल पुलिस को आशंका है कि मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह लोगों ने सूचना दी थी कि नृसिंह घाट पर एक व्यक्ति का शव रैलिंग से लटका हुआ है। मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष है।