उज्जैन ग्रामीण: कोयला फाटक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर की ऑटो चालक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कोयला फाटक पर गुरुवार दोपहर 3 बजे के लगभग एक आटो चालक को अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मार दिया। घायल अवस्था में चालक सड़क पर पड़ा था। राहगीरों ने उसे उठाकर समीप स्थित चरक अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है।