उज्जैन ग्रामीण: जिला न्यायालय भवन में कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा
मंगलवार 11:00 से उज्जैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन के प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष राजेश गुप्ता साहब के मार्गदर्शन में एवं अवंती सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के सहयोग से जिला न्यायालय भवन में स्थित प्राथमिक चिकित्सालय पर अधिकारियों, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण के लिये निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण शिविर का आयोजन किया गया।